लंदन में लगेगा संघ का महाशिविर
इन दोनों अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को मांसाहार के सख्त विरोधी के रूप में जाना जाता है। संघ के महाशिविर में हिस्सा लेने और भागवत से उनकी मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वर्ण जयंती समारोह लंदन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा लेंगे। इस अहम आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघ के प्रसार के तौर पर देखा जा रहा है। संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में लियोनार्डो डिकैप्रियो और रिचर्ड ब्रैंसन भी हिस्सा लेंगे। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को मांसाहार के सख्त विरोधी के रूप में जाना जाता है। संघ के महाशिविर में हिस्सा लेने और भागवत से उनकी मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
संघ का यह दो दिवसीय आयोजन 30 और 31 जुलाई को होगा। इसमें यूरोपीय संघ के साथ अन्य देशों के स्वयंसेवक भी हिस्सा लेंगे। इसमें भाग लेने वालों को लिए संघ प्रमुख भागवत के विचार सुनने का मौका मिलेगा। इस महाशिविर की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसमें अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दर्ज करा लिया है।
संघ के इस समारोह में और भी कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के हिस्सा लेने की संभावना है। मोहन भागवत की इस यात्रा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भागवत यूरोप की अपनी इस यात्रा में किस-किस से मुलाकात करते हैं। संघ के विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की तैयारियों में कई अहम लोग लग गए हैं।