राहुल गांधी पर टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक मंत्री की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों की आपत्ति थी कि राहुल गांधी के उच्च सदन के सदस्य नहीं होने के बावजूद उनका हवाला क्यों दिया जा रहा है। दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक मंत्री की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों की आपत्ति थी कि राहुल गांधी के उच्च सदन के सदस्य नहीं होने के बावजूद उनका हवाला क्यों दिया जा रहा है। दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठा प्रचार पाने के लिए हाल ही में हरियाणा में हुई एक चुनावी रैली में राजग सरकार पर जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया था, जबकि गत छह माह में इनके दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने विरोध जताया कि जब वह उच्च सदन के सदस्य ही नहीं हैं तो फिर यहां उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है।
पढ़ें: एक गांव गोद लेने से क्या होगा : राहुल गांधी