रूपा गांगुली के साथ तृकां कार्यकर्ताओं ने की छेड़खानी
पश्चिम बंगाल भाजपा की नेता और प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रूपा ने कहा है कि दक्षिणी कोलकाता में निगम के चुनाव प्रचार के दौरान अलीपुर इलाके में वार्ड नंबर 74 पर यह घटना हुई। वह वहां स्थानीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा की नेता और प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रूपा ने कहा है कि दक्षिणी कोलकाता में निगम के चुनाव प्रचार के दौरान अलीपुर इलाके में वार्ड नंबर 74 पर यह घटना हुई। वह वहां स्थानीय उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थी, तभी टीएमसी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे, उसी दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें भीड़ से बचाया। रूपा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने गंदे शब्द कहे और गालियां दी। इसके अलावा उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक यह घटना तब हुई जब कथित रूप ने रूपा ने अपने प्रचार के दौरान स्टेज के पास लगे टीएमसी के झंडों को उतारना शुरू कर दिया था। इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता उग्र हो गए। रूपा टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री है। बी.आर चोपड़ा के सीरीयल महाभारत में इन्होंने द्रौपद्री की भूमिका निभाई थी। हालांकि उसके बाद रूपा ने हिन्दी व बांग्ला फिल्मों में भी काम किया। लेकिन महाभारत की द्रौपदी की भूमिका में लोग उन्हें सबसे ज्यादा याद करते हैं। रुपा को प्लेबैक सिंगिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कोलकाता के नगर निगम चुनाव में रूपा को पार्टी ने अपना चेहरा बनाकर पेश किया था और जीतने पर मेयर बनाने की बात कही थी। लेकिन रूपा का नाम चुनाव आयोग द्वारा जारी उम्मीदवारों के लिस्ट में नहीं होने के कारण पार्टी को शरबरी मुखर्जी को मुख्य उम्मीदवार घोषित करना पड़ा।
कोलकाता नगर निगम के नियमों के अनुसार जो निगम चुनाव में वही उम्मीदवार हो सकता है जिसका नाम निगम क्षेत्र के वोटर्स लिस्ट में हो। इसलिए रूपा को अयोग्य घोषित कर दिया गया। रूपा ने पिछले साल जनवरी में बीजेपी ज्वाइन किया था।