कश्मीर: त्राल में सड़क हादसा, 19 घायल
दक्षिण कश्मीर के त्राल-पुलवामा रुट पर सड़क दुर्घटना में 19 लोग जख्मी हो गए।मामले की छानबीन जारी है।
By Monika minalEdited By: Published: Wed, 04 May 2016 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 04:40 PM (IST)
श्रीनगर (राज्य ब्यूरो)। दक्षिण कश्मीर के त्राल- पुलवामा में आज एक मिनीबस के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार 19 लोग जख्मी हो गए। सभी घायल निकटवर्ती अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
त्राल से मिली जानकारी के अनुसार एक मिनी बस (जेके13-4308) अवंतीपोरा कस्बे से त्राल की तरफ आ रही थी। रास्ते में शायरबाद गांव के पास एक मोढ पर तेज गति के चलते चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मिनी बस पलट गई।
गया में सड़क दुर्घटना: चार की दर्दनाक मौत
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें