Move to Jagran APP

गूगल ब्वाय कौटिल्य का शुरू हुआ उपनयन संस्कार

अपनी जानकारियों के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर कौटिल्य के उपनयन संस्कार की प्रक्रिया गुरुवार से काशी में शुरू हो गई। 16 संस्कारों में एक महत्वपूर्ण यज्ञोपवीत संस्कार की प्रक्रिया शंकराचार्य घाट पर प्रारंभ हुई। इस दो दिवसीय अनुष्ठान में कौटिल्य समेत लगभग 50 बटुकों का वैदिक रीति

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 08:39 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 12:23 PM (IST)
गूगल ब्वाय कौटिल्य का शुरू हुआ उपनयन संस्कार

वाराणसी। अपनी जानकारियों के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर कौटिल्य के उपनयन संस्कार की प्रक्रिया गुरुवार से काशी में शुरू हो गई। 16 संस्कारों में एक महत्वपूर्ण यज्ञोपवीत संस्कार की प्रक्रिया शंकराचार्य घाट पर प्रारंभ हुई। इस दो दिवसीय अनुष्ठान में कौटिल्य समेत लगभग 50 बटुकों का वैदिक रीति से उपनयन संस्कार हो रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को सभी बटुक जनेऊ पहनने के अधिकारी हो जाएंगे। उन्हें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी गुरुमंत्र देंगे। उपनयन संस्कार स्वामीजी के निर्देशन व पं.स्वामिमलै वी कृष्णमूर्ति घनपाठी के आचार्यत्व में शुरू हुआ।

पहले दिन अनुज्ञा, संकल्प, गणपति पूजन, नवग्रह प्रीति, उदक शांति संकल्प, उदक शांति जप, कलश यथा स्थान, प्रोक्षण, अंकुरार्पण संकल्प, पुण्याहवाचन, औषधि सूक्तादि जप, प्रतिसर कलश स्थापन, बंधन, पंचपालिका स्थापन कराया गया। इस अवसर पर मां पूर्णांबा व मां शारदांबा भी उपस्थित थीं। ज्ञात हो कि कौटिल्य हरिद्वार में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज से दीक्षा ले चुके हैं।

[साभार: नई दुनिया]

'मैं नहीं, अमिताभ बच्चन मुझसे मिलकर हुए थे खुश'

कौटिल्य ने ली शंकराचार्य से दीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.