Move to Jagran APP

दुराचार में वृद्धि का कारण सामाजिक मूल्यों में गिरावट: उमा

देशभर में आए दिन हो रहे रेप की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि सांस्कृतिक मूल्यों में गिरावट और सामाजिक बिखराव के कारण ही रेप और दुराचार को बढ़ावा मिला है।

By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 02:51 PM (IST)
दुराचार में वृद्धि का कारण सामाजिक मूल्यों में गिरावट: उमा

झांसी। देशभर में आए दिन हो रहे रेप की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि सांस्कृतिक मूल्यों में गिरावट और सामाजिक बिखराव के कारण ही रेप और दुराचार को बढ़ावा मिला है।

loksabha election banner

झांसी में उमा भारती ने कहा है कि देश में सांस्कृतिक हृास एवं सामाजिक बिखराव की वजह से इस तरह के दुराचार को बढ़ावा मिला है और सामाजिक मूल्यों के बल पर ही इस बुराई को दूर किया जा सकता है।

उमा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सभागार में दो किताबों का विमोचन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत के मूल्य ही इस बुराई को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता-पिता के संस्कारों से प्रेरित लोगों का संस्कारवान देश है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय संस्कृति की अनिवार्यताएं किसी भी कानून से सख्त हैं। ऐसे में हम मात्र सामाजिक बल पर किसी भी कुरीति को खत्म कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और साहित्य हमारे जीवन में रस घोलते हैं और सशक्त सामाजिक व्यवस्था ने ही हमारे देश को संभाल रखा है। उमा ने यह भी कहा कि भारतीय मान्यताओं में थोड़े से बदलाव ने ही गंगा नदी को मैला कर दिया है।

उमा भारती के संपर्क में सपा के विधायक

प्रधानमंत्री है दूसरे भगीरथ: उमा भारती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.