महाराष्ट्र: बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र स्थित अहमदनगर के एक गांव में खुदे बोरवेल में एक 6 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिर गया है जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 07:35 AM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को 6 साल का मासूम खेलते हुए खुले बोरवेल में गिर गया। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम की ओर से बचाव अभियान जारी है। बच्ची के बोरवेल में गिरने की खबर के बाद गांववालों का जमावड़ा लग गया है।
पढ़ें- बोरवेल से बचाई गई बच्ची की मौत
गौरतलब है कि देशभर में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इसमें कई बच्चों को बचा लिया गया तो कई मासूमों को अपनी जान देनी पड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें