Move to Jagran APP

बर्थडे पर साथ होंगे रेखा और अमिताभ बच्चन

मुंबई। यह सुनकर ताज्जुब होगा कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक साथ दिखेंगे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि दस अक्टूबर को बिग बी और रेखा एक साथ बर्थडे मना सकते हैं। अगर इन चर्चाओं पर यकीन करें तो बॉलीवुड की ये दो जानीमानी शख्सियत खुशी के इस अवसर पर मिल सकते हैं। हालाकि बॉलीवुड के इ

By Edited By: Published: Fri, 05 Oct 2012 02:25 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2012 03:08 PM (IST)
बर्थडे पर साथ होंगे रेखा और अमिताभ बच्चन

मुंबई। यह सुनकर ताज्जुब होगा कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक साथ दिखेंगे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि दस अक्टूबर को बिग बी और रेखा एक साथ बर्थडे मना सकते हैं।

loksabha election banner

अगर इन चर्चाओं पर यकीन करें तो बॉलीवुड की ये दो जानीमानी शख्सियत खुशी के इस अवसर पर मिल सकते हैं। हालाकि बॉलीवुड के इन दो दिग्गजों का साथ आना किसी हैरत से कम नहीं होगा। बीते जमाने में इन दो कलाकारों के बीच संबंधों की चर्चा जोरों पर थी। सूत्रों के मुताबिक, दस अक्टूबर को एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा। एक दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को बिग बी का बर्थडे है। इस दिन बच्चन परिवार के घर पर पारंपरिक पूजा होगी। इसमें परिवार के कुछ नजदीकी लोग ही शामिल होंगे।

लेकिन सूत्रों ने इस बात को पुख्ता किया कि दस अक्टूबर को होने वाला जश्न बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। मुंबई में अनिल अंबानी के सबअर्बन स्टूडियो में एक बड़ा कार्यक्त्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों के नामचीन हस्ती शामिल होंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि करण जौहर इस आयोजन में होस्ट की भूमिका कुछ देर के लिए निभा सकते हैं।

दरअसल, 10 अक्टूबर को रेखा का भी जन्मदिन है। माना जा रहा है कि रेखा भी दस अक्टूबर को होने वाली अमिताभ की मेगा पार्टी में शामिल हो सकती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.