रेहाना हत्या मामले में अब शक की सुई परिजनों पर टिकी
बुलंदशहर के बाहुबली बसपा विधायक हाजी अलीम चौधरी की पत्नी रेहाना की हत्या के मामले में शक की सुई उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। मामले में पांच दर्जन से अधिक परिजनों, रिश्तेदारों व खास करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें सभी एक-दूसरे पर शक जता रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस नतीजे पर प
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बुलंदशहर के बाहुबली बसपा विधायक हाजी अलीम चौधरी की पत्नी रेहाना की हत्या के मामले में शक की सुई उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। मामले में पांच दर्जन से अधिक परिजनों, रिश्तेदारों व खास करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें सभी एक-दूसरे पर शक जता रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि रेहाना के घर में कोई लूटपाट नहीं की गई है। उनकी हत्या के पीछे रंजिश या अन्य वजह है। जिला पुलिस की आठ टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई हैं।
पढ़ें : पत्नी रेहाना को सुपुर्द-ए-खाक कर गायब हुए बसपा विधायक
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर-पूर्वी जिला वीवी चौधरी के मुताबिक, लूटपाट के लिए इस तरह हत्या नहीं की जाती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेहाना का पति से प्रॉपर्टी व अन्य विवाद चल रहा था। उन्होंने कुछ माह पूर्व पूर्वी जिले की कृष्णा नगर स्थित महिला अपराध शाखा में पति के खिलाफ शिकायत भी दी थी। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें : दो हत्याओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर तनाव
वीवी चौधरी का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के मामले में पुलिस ने विधायक को शुक्रवार को थाने आकर जांच में सहयोग करने को कहा है। संभवत: शुक्रवार को वे थाने आएंगे। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से रेहाना की हत्या की गई, संपत्ति विवाद या निजी कारण से ही इतनी क्रुरता से हत्या की जाती है। हत्यारे ने इसलिए रेहाना पर कई वार किए व गोली भी मारी, क्योंकि वे आश्वस्त हो जाना चाहते थे कि रेहाना किसी भी सूरत में नहीं बच पाए।
जो 'सूरज' कभी चमकता था, आज है उसका कुछ ऐसा दर्दनाक हाल
गुरुवार को रेहाना के अंतिम संस्कार की वजह से पुलिस विधायक व कुछ अन्य से पूछताछ नहीं कर पाई। इस दौरान विधायक ने मीडियाकर्मी और मिलने आए अन्य लोग से बातचीत नहीं की। पुलिस की एक टीम बुलंदशहर पहुंच कर जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेहाना और विधायक के परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उत्तर-पूर्वी जिले के पॉश इलाके न्यू जाफराबाद में स्थित फ्लैट रेहाना के नाम पर है। इस फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपये है। रेहाना पर इस फ्लैट को छोड़ने का दबाव था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। विधायक की काफी संपत्ति होने के बावजूद रेहाना यहां साधारण तरीके से रहती थीं। वह बुलंदशहर भी जाती रहती थीं। वहां वह ज्यादा दिन नहीं रुकती थीं। रेहाना द्वारा महिला अपराध शाखा में दी गई शिकायत की भी जांच की जा रही थी।
रेहाना को मारी गई थी दो गोलियां
वीवी चौधरी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रेहाना के शरीर पर धारदार हथियार से 12 वार किए गए थे। उनका गला रेता गया था और उन्हें एक नहीं, बल्कि दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली उनके सिर में भी मारी गई थी। माना जा रहा है कि हत्यारा प्रोफेशनल है और उसने गोली मारने के लिए साइलेंसर का प्रयोग किया हो। इसी वजह से गोलियों की आवाज पड़ोस के लोगों को सुनाई नहीं दी। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि रेहाना की हत्या आधी रात के बाद की गई।
अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी रेहाना : पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रेहाना को अंतिम बार मंगलवार शाम साढ़े सात बजे देखा गया था। आमतौर पर रेहाना किसी अनजान व्यक्ति के लिए घर का दरवाजा नहीं खोलती थीं। जाहिर है कि मंगलवार रात को पहले उनका करीबी आया होगा, जिसके बाद हत्यारे भी आ गए होंगे। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया हो। कई बार विधायक और उनके छोटे भाई हाजी युनूस देर रात तक यहां आते थे। नौकरानी शाहजहां रात साढ़े नौ से दस बजे तक रेहाना के यहां रुकती थी, लेकिन मंगलवार को वह शाम को ही चली गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर