Move to Jagran APP

मैं यहां बड़ी नहीं करूंगा अपनी बेटी: अभिषेक बच्चन

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने गैंगरेप पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते वह सभी लोगों की संवेदना समझती हैं। सोनिया गांधी ने आश्वासन दिया हैं कि लोगों की आवाज सुनीं जाएगी, सरकार तक इनकी बात पहुंच रही है।

By Edited By: Published: Sat, 29 Dec 2012 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2012 02:59 PM (IST)
मैं यहां बड़ी नहीं करूंगा अपनी बेटी: अभिषेक बच्चन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने गैंगरेप पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते वह सभी लोगों की संवेदना समझती हैं। सोनिया गांधी ने आश्वासन दिया हैं कि लोगों की आवाज सुनीं जाएगी, सरकार तक इनकी बात पहुंच रही है।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि इस देश में वह अपनी बच्ची को बड़ा होता नहीं देखना चाहते हैं। यह देश वैसा नहीं रहा जैसा उन्होंने बचपन में देखा था।

इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लड़की की मौत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा, आरोपियों को फांसी देने की मांग की जाएगी।

पीड़िता की मौत पर राष्ट्रपति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि देश की बहादुर लड़की को हमने खो दिया। वह समाज की सच्ची नायक है। वह साहसी और बहादुर थी, स्वाभिमान और जीवन के जंग दोनों ही परिस्थिति में वह अंतिम समय तक लड़ी। इस वीभत्स अपराध के लिए अपराधियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि पूरा देश विलाप कर रहा है। लेकिन हमें शांति कायम रखनी चाहिए और सरकार को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बेटी की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। इस बच्ची के साथ हुई इस हादसे से पूरा देश रो रहा है। हम पीड़िता के परिवार को हादसे को सहन करने की शक्ति की दुआ करते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम शीला ने कहा कि ये भाषण देने का समय नहीं है। इस समय पीड़िता के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। इसकी दुआ करने की जरूरत है। शीला ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटना पर शर्म आती है और दुख होता है। समाज की मानसिकता पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाया।

लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि पीड़िता की निर्भयता आज महिलाओं के लिए शक्ति का प्रतीक बन चुका है। हमने एक बहादुर लड़की को खो दिया है। उसकी साहस हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि लड़की की मौत देश के लिए सदमा है। हमें और जागरुक होने की जरूरत है जिससे की हम अपनी बेटियों को सुरक्षित भविष्य दे सकें।

मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर ने ट्विटर पर कहा है कि हमने एक बहादुर बहन को खो दिया है।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने गैंगरेप पीड़िता की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि गैंगरेप की शिकार पीड़ित भले ही हमारे बीच से चली गई है। लेकिन उसकी मौत कई सवालों के जवाब मांग रही है।

केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने दुख जताते हुए कहा कि अब वक्त है जब सरकार उन दरिंदगों को कड़ी सजा दिलवा पाने में कामयाब हो जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश के बाद आज हम हार गए।

'अमानत' कहें या 'दामिनी', अब ये सिर्फ एक नाम हैं। उसके शरीर की मौत हो गई है, लेकिन उसकी आत्मा हमारे दिलों को झकझोरती रहेगी।

अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड स्टार

क्या उसे दूर देश में मरने के लिए सिंगापुर भेजा गया था? लेकिन लोगों को उसकी शवयात्रा निकालने की जरूरत नहीं है, वे उस लड़की की कहानी जानते हैं।

तसलीमा नसरीन, बांग्लादेशी लेखिका

हम वह देश हैं, जहां लड़की को पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता है। मेरी माताओं से अपील है कि वो लड़कियों की इज्जत करें।

बरखा दत्त

साल का समापन इतनी दर्दनाक खबर के साथ हो रहा है।

नेहा धूपिया, अभिनेत्री और मॉडल

आज बड़े शोक का दिन है। अपराधियों को सजा दिलाने का कानून पूरी तरह निष्क्रिय साबित हुआ है। भविष्य में इस तरह की घटना न होने पर कदम बढ़ाना होगा।

किरण बेदी

इस घटना ने इंसाफ की जो मशाल जलाई है वह बुझेगी नहीं हमेशा जलती रहेगी। इस घटना ने मुझे दहलाकर रख दिया है।

प्रीतीश नंदी

इस घटना के आरोपियों को सजा जल्द से जल्द देनी चाहिए। इस घटना पर देशवासियों को अंधेरे में रखा गया है।

अभिजीत मजूमदार

ये मानवता की हत्या है। यह गैंगरेप पीड़ित युवती की मौत से ज्यादा घटिया व्यवस्था की मौत है।

अनुपम खेर

आज का दिन बहुत ही दुखभरा है। क्योंकि गैंगरेप की शिकार एक जांबाज लड़की जिंदगी की जंग हार गई।

सोनम कपूर

एक लड़की का मानवीय क्रूरता के कारण गुजर जाना अत्यंत दुखद है। फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन करों और इंसाफ करों।

विजय माल्या, उद्योगपति

सिंगापुर में बहादुर दामिनी की मौत हो गई। वह अंत तक बहादुरी से लड़ी। उसकी मौत बेकार नहीं जाएगी।

नवीन जिंदल, सांसद

शबाना आजमी ने ट्वीट कर कहा है कि इस घटना के बाद हमारी नाकामी हमें जीभ चिढ़ा रही है। लड़की की मौत कई सवाल खड़े कर गई है आखिर कब तक ऐसा होता रहेगा और कब तक लड़कियां ऐसे ही मरती रहेंगी।

पूर्व आइपीएस और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने कहा है कि आज का दिन निर्भय दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए 11 बजे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या हम सभी पीड़िता के इस मौत के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अब हमें अपने अंदर इस कदर सुधार करना चाहिए ताकि मानवता जीवित रह सके।

शेखर कपूर ने कहा है कि प्रेशर कुकर की तरह लोगों के अंदर गुस्सा उबल रहा है। लोगों को उस लड़की के लिए हिंसा नहीं करनी चाहिए इससे राच्य की सुरक्षा में खतरा हो सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.