चूहों ने रोकी लेह से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान
लेह से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को मंगलवार सुरक्षा कारणों से रोकना पड़ा। इस विमान को बुधवार को यात्रियों के साथ नई दिल्ली जाने की इजाजत दी गई। यह उड़ान किसी आतंकी खतरे या तकनीकी खराबी के कारण नहीं बल्कि चूहों की मौजूदगी के कारण
जागरण ब्यूरो, श्रीनगर। लेह से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को मंगलवार सुरक्षा कारणों से रोकना पड़ा। इस विमान को बुधवार को यात्रियों के साथ नई दिल्ली जाने की इजाजत दी गई। यह उड़ान किसी आतंकी खतरे या तकनीकी खराबी के कारण नहीं बल्कि चूहों की मौजूदगी के कारण रद हुई।
मंगलवार दोपहर ढाई बजे जैसे ही एयर इंडिया का विमान लेह से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को था, कॉकपिट के पास कुछ चूहे नजर आए। उसी समय विमान को रोक लिया गया। विमान में 109 यात्री सवार थे। लेह एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना एयर इंडिया की उड़ान संख्या 446 की है। उन्होंने कहा कि चूहे देखे जाने के बाद उड़ान को रद कर विमान की पूरी जांच की गई। रातभर विमान लेह हवाई अड्डे पर ही रहा। बुधवार को विमान को उड़ान के लिए पूरी तरह सुरिक्षत घोषित किए जाने के बाद दोपहर तीन बजे उसे 100 यात्रियों के साथ नई दिल्ली भेजा गया। नौ यात्रियों ने किन्हीं कारणों से अपना कार्यक्रम बदल लिया।