डाॅ. कलाम के नाम पर पड़ा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का नाम
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी आज मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दी। मालूम हो कि कल ही डॉ. कलाम का निधन हो गया अौर उन्होंने दो दिन पहले इस अभियान की शुरुआत की
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी आज मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दी। मालूम हो कि कल ही डॉ. कलाम का निधन हो गया अौर उन्होंने दो दिन पहले इस अभियान की शुरुआत की थी।
गौारतलब है कि छात्रों को कक्षा से बाहर विज्ञानों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस अभियान की पहल की है। यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उच्च शिक्षा के लिए आरएए का दूसरा चरण जनवरी, 2016 में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत पूर्वोत्तर राज्यों के सभी जिलों में मॉडल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सरकारी स्कूलों को आईआईटी/आईआईएम/आईआईएसईआर और अन्य केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा प्रख्यात संगठनों द्वारा नवाचार कार्यक्रमों, छात्रों के आदान-प्रदान, प्रदर्शनों, छात्रों के भ्रमणों आदि द्वारा परामर्श दिया जाएगा, ताकि विज्ञान और गणित को सीखने के लिए छात्रों में स्वभाविक उत्सुकता का विकास हो सकें।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें