प्रधानाध्यापक ने छात्रा को नौकरानी बना किया दुष्कर्म
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया स्थित इस्को मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिपद महंती ने 13 वर्षीय छात्रा को नौकरानी बना उससे दुष्कर्म किया।
By Sachin kEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 10:32 AM (IST)
जेएनएन, पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया स्थित इस्को मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिपद महंती ने 13 वर्षीय छात्रा को नौकरानी बना उससे दुष्कर्म किया।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा कम उम्र से ही हरिपद महंती के घर रहकर पढ़ाई व काम करती थी।
पिछले पांच माह से हरिपद महंती डरा धमकाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसके गर्भवती होने पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें