भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म
भोजपुरी की एक फिल्म में काम कर चुकी महिला को अगवा कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर अभिनेत्री ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट की फटकार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। महिला अपने पति के साथ नोएडा के सालारपुर गांव में रहती है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। भोजपुरी की एक फिल्म में काम कर चुकी महिला को अगवा कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर अभिनेत्री ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट की फटकार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
महिला अपने पति के साथ नोएडा के सालारपुर गांव में रहती है। उसका भंगेल में रहने वाले प्रमोद त्यागी से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि गत छह जून को प्रमोद त्यागी ने समझौता करने के लिए उसे भंगेल में बुलाया। जब वह वहां जा रही थी तो सालारपुर से उसे अगवा कर लिया गया। इसके बाद उसे भंगेल स्थित मंदिर के पास ले गए। अभिनेत्री का आरोप है कि उसके साथ प्रमोद, सुखबीर व एक अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। इसके बाद वह पति के साथ कोतवाली सेक्टर 39 पहुंची लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर