Move to Jagran APP

दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

देश के हर कोने में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। हरियाणा में दुष्कर्म से आहत दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। रोहतक पीजीआई में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने आरोपी को

By Edited By: Published: Sat, 12 Jan 2013 10:22 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2013 10:25 AM (IST)
दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

जागरण संवाददाता, पानीपत। देश के हर कोने में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। हरियाणा में दुष्कर्म से आहत दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। रोहतक पीजीआई में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

खरखौदा निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की लड़की को वार्ड-7 निवासी राकेश उर्फ काला पांच जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लड़की ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया।

घटना के बाद से वह गुमसुम सी रहती थी। शुक्रवार को उसने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसी अवस्था में उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.