वोट देने से मना करने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म !
मनचाहे प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर मंगलवार सुबह एक महिला की आबरू लूट ली। गांव के ही तीन युवक उसे घर से उठा ले गए और प्राथमिक विद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया।
इलाहाबाद। मनचाहे प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर मंगलवार सुबह एक महिला की आबरू लूट ली। गांव के ही तीन युवक उसे घर से उठा ले गए और प्राथमिक विद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया।
सनसनीखेज वारदात शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाली एक महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जीविकोपार्जन के लिए वह घर में किराने की दुकान चलाती है। आरोप है कि सोमवार देर रात गांव का अभय सिंह, इंदल और संजय सिंह उसके घर पहुंचे। सिगरेट मांगते हुए यह भी पूछा कि प्रधानी चुनाव में वोट किसको दोगी। इस पर महिला ने कहा कि जिसे देना होगा वह वोट दे देगी, तुम लोगों से कोई मतलब नहीं है। ऐसा सुनने के बाद तीनों वहां से चले गए।
मंगलवार भोर में महिला घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान तीनों युवक फिर उसके घर आ धमके और उसे उठाकर प्राथमिक स्कूल के पास ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो गांव वाले मदद को दौड़े। ग्रामीणों को आते देख अभय और संजय भाग निकले, लेकिन इंदल पकड़ में आ गया। उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा ने कहा कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़े : दुष्कर्म के आरोपियों पर रिहाई के बाद भी रखें नजर: मेनका