विदेशी छात्रा से दुष्कर्म में वांछित नाइजीरियन गिरफ्तार
विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित नाइजीरियन डेविड को गुड़गांव क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
By Sachin kEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:18 AM (IST)
गुड़गांव। विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित नाइजीरियन डेविड को गुड़गांव क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, डेविड साउथ अफ्रीका का फर्जी पासपोर्ट बना कर भारत से भागने की फिराक में था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गौरतलब है कि यूएसए की रहने वाली किशोरी से डेविड की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। गत 16 मार्च को डेविड ने छात्रा को मिलने के बहाने गुड़गांव के सेक्टर 46 स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया था। यहीं पर उसने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़िता की मां एक कंपनी में अधिकारी है।
पढ़ेंः अगवा कर युवती से रेप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें