दुष्कर्म के प्रयास में छात्रा देती थी स्कूल संचालक का साथ
भूना में छात्रा से गलत हरकत करने के आरोपी स्कूल संचालक व प्राचार्य राजकुमार कसवां पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांडली गांव की एक छात्रा भी फंस गई है। आरोप है कि वह राजकुमार का सहयोग कर रही थी। राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म के
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। भूना में छात्रा से गलत हरकत करने के आरोपी स्कूल संचालक व प्राचार्य राजकुमार कसवां पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांडली गांव की एक छात्रा भी फंस गई है। आरोप है कि वह राजकुमार का सहयोग कर रही थी। राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं, जांडली की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
बताया गया है कि राजकुमार स्कूल में कॉलेज स्तर की पढ़ाई करवाता था। किसी अन्य संस्थान के नाम से फार्म भरवा दिए जाते थे और खुद राजकुमार पढ़ाया करता था। राजकुमार छात्राओं के साथ आए दिन कोई न कोई हरकत करता रहता था। जब विरोध होने लगता तो आरोपी छात्रा उन छात्राओं को शांत करा देती थी। कोई भी छात्रा प्राचार्य की हरकतों का विरोध करने की कोशिश करती तो उसे बातों के जरिये डरा धमका दिया करती थी। शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में भी आरोपी छात्रा उसकी मदद कर रही थी, ऐसा आरोप है।
यह था मामला
राजकुमार कसवां का भूना में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। गांव धोलू की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि वह उससे छेडख़ानी करता था। उसने यह बात घरवालों को बताई। घरवालों ने उसे सलाह दी कि पहले फोन पर बात करे, फिर उसकी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करे। पीड़िता ने वैसा ही किया। आरोप है कि प्राचार्य ने अपने ही कार्यालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके तुरंत बाद छात्रा ने परिजनों को बुला लिया और प्राचार्य को सरेबाजार पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले और पीटते हुए परिजन उसे थाने ले गए।