दुष्कर्म का आरोपी नारायण सांई जमानत पर रिहा
चर्चित संत आसाराम बापू के पुत्र और दुष्कर्म के आरोपी नरायण साईं को बड़ी राहत मिली है। दुष्कर्म के आरोपी नरायण साईं की जमानत याचिका गुजरात हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।
नई दिल्ली। चर्चित संत आसाराम बापू के पुत्र और दुष्कर्म के आरोपी नरायण साईं को बड़ी राहत मिली है। दुष्कर्म के आरोपी नरायण साईं की जमानत याचिका गुजरात हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।
उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लेकिन नारायण साईं की यह रिहाई पुलिस के निगरानी में रहेगी। कोर्ट ने नारायण सांई को पुलिस निगरानी में रखने का आदेश दिया है।
बताते चलें कि इससे पहले कोर्ट ने नारायण सांई की जमानत याचिका कई बार नामंजूर कर दी थी। उधर, आसाराम की भी जमानत याचिका कई बार नामंजूर हो चुकी है।
कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार हुआ था नारायण सांई
नारायण सांई पर सूरत की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होते ही नारायण सांई गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।
दो महीने तक वह पुलिस से लुका-छिपी खेलता रहा था। दो माह से फरारी काट रहे नारायण सांई को पुलिस ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
साईं को दिल्ली एवं गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। नारायण साईं के साथ उसके चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था।