दीपिका से ब्रेकअप की खबरों पर रणवीर ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब
रणवीर कपूर ने एक ट्वीट के जरिए अपने और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की तमाम खबरों पर जवाब दिया है। ट्वीट के साथ रणवीर ने दीपिका के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है।
नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड से सिर्फ और सिर्फ ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबर किसी के भी गले नहीं उतर रही हैं। हाल ही में दीपिका एक इंटरव्यू के दौरान ये कहती नजर आईं की रणवीर उनके लिए काफी खास हैं। अब रणवीर ने भी एक ट्वीट के जरिए ब्रेकअप की तमाम खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
असल जिंदगी में ऐसे दिखते हैं 'भाभी जी घर पर हैं' के दारोगा हप्पू सिंह
रणवीर ने आईफा के दौरान की अपनी और दीपिका की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है।'लीला मेरे राम के लिए, मस्तानी मेरे बाजीराव के लिए, बेस्ट अभिनेत्री मेरे बेस्ट एक्टर के लिए। कोई शक?'
Leela to my Ram...
Mastani to my Bajirao...
Best Actress to my Best Actor 🎭@deepikapadukone #IIFA2016
Koi Shaq? pic.twitter.com/hGQR8YsxTB
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 26, 2016
सैफ अली खान हुए घायल, इलाज कराने पहुंचे कोकिला बेन अस्पताल
रणवीर का ये जवाब उन लोगों के लिए काफी है जो उनके और दीपिका के ब्रेकअप की खबरों पर तमाम अटकल बाजी कर रहे हैं। बता दें आईफा अवार्ड 2016 के दौरान मैड्रिड में जहां फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने तमाम पुरस्कार अपने नाम किए तो वहीं रणवीर कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया। दीपिका को फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिलाफ हासिल हुआ।