Move to Jagran APP

रामनवमी को मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, सुबह से ही चल रहा पूजा-पाठ

श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्टेशन स्थित महावीर मंदिर का पट रात दो बजे ही खोल दिया गया। राजधानी के मठ-मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 10:30 AM (IST)
रामनवमी को मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, सुबह से ही चल रहा पूजा-पाठ

पटना। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्टेशन स्थित महावीर मंदिर का पट रात दो बजे ही खोल दिया गया। राजधानी के मठ-मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।

loksabha election banner

महावीर मंदिर का पट खुला

राजधानी के महावीर मंदिर में शुक्रवार व शनिवार की रात दो बजे पट खुल गया। मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शनिवार को दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के द्वार से लेकर आर ब्लाक चौराहा तक लगाई जा रही है। उम्मीद है कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख पार कर जाएगी। यहां अयोध्या से 10 अतिरिक्त पुजारी भी बुलाए गए हैं। गर्भ गृह की तस्वीरें दिखाने के लिए 10 टीवी सेट लगाए गए हैं। महावीर मंदिर में नैवेद्यम बनाने के लिए तिरुपति से 30 कारीगरों को बुलाया गया है। नैवेद्यम की बिक्री के लिए आठ काउंटर मंदिर के बाहर लगाए गए हैं। काउंटर से प्रसाद लेकर ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालु सुबह सात बजे से मंदिर के पूर्वी द्वार से प्रवेश करेंगे।

काली मंदिर में पूजा आरंभ

उधर, बांसघाट काली मंदिर में शुक्रवार की रात 11 बजे से ही पूजा शुरू हो गई। रात 11 बजे से निशा पूजा और फिर संधि पूजा हुई। दोनों पूजा सुबह तक चलती रही। उसके बाद मंदिर का पट खोल दिया गया।

दोपहर में श्रीराम जन्मोत्सव

शनिवार को दोपहर 12.38 से 2.55 तक कर्क लग्न है। इस दौरान भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने का विधान है। कंकड़बाग स्थित पंच शिव मंदिर में शनिवार को दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अन्य मठ-मंदिरों व ठाकुरबाड़ी में भी इसके लिए भव्य व्यवस्था की गई है। श्रीरामनवमी के अवसर पर कई संगठनों की ओर से राजधानी में शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.