राखी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र
उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से राष्ट्रीय आम पार्टी की प्रत्याशी 36 वर्षीय राखी सावंत ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। बॉलीवुड जगत में आइटम गर्ल नाम से मशहूर राखी ने गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकी तौर पर स्थानीय अस्पतालों में आरक्षण और पौष्टिक आहार दिए जाने की बात कही। राखी ने किसानों को भी अपने घोषणा
मुंबई। उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से राष्ट्रीय आम पार्टी की प्रत्याशी 36 वर्षीय राखी सावंत ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। बॉलीवुड जगत में आइटम गर्ल नाम से मशहूर राखी ने गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकी तौर पर स्थानीय अस्पतालों में आरक्षण और पौष्टिक आहार दिए जाने की बात कही। राखी ने किसानों को भी अपने घोषणा पत्र में जगह दी है। उन्होंने किसानों को ब्याज मुक्त सरकारी कर्ज देने की बात कही है।
राखी के घोषणा पत्र में फौजियों के परिवारों को सुरक्षा योजना तथा विधवाओं को अनिवार्य रोजगार देने वादा किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में खुद को अनपढ़ बताने वाली राखी मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर कांग्रेस के गुरुदास कामत और शिवसेना के गजानन कीर्तिकर को टक्कर देंगी। राखी अपनी संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा भी कर चुकी हैं।
अपनी अचल संपत्ति में राखी ने एक फ्लैट और ऑफिस घोषित किया है। यह फ्लैट उन्होंने 5,03,12,500 रुपए का खरीदा था और अब इसकी मार्केट वैल्यू 11,12,59,000 रुपए है। 3.57 करोड़ की उनके पास चल संपत्ति है। उनके पास 39.13 लाख का फिक्स डिपॉजिट और 96 हजार कैश है। राखी ने 2.12 करोड़ रुपए इंश्योरेंस और पोस्टल सेविंग्स में इनवेस्ट किए हुए हैं, जबकि 61.26 लाख बॉन्ड्स में लगा रखे हैं। राखी ने 2.52 करोड़ रुपए की देनदारी घोषित की है, जिसमें 72.5 लाख का इनकम टैक्स भी शामिल है। इस हीरोइन के पास 21 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर गाड़ी और 7.55 लाख की ज्वैलरी है।
पढ़ें: क्या बात है! सोनिया, सुषमा और नगमा की हो गई चांदी ही चांदी
पढ़ें: सपा में महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान होता है: मुलायम