Move to Jagran APP

2022 से पहले खत्म होगी कश्मीर समस्या और आतंकवाद : राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि 2022 तक आतंकवाद, कश्मीर और नक्सलवाद जैसी सभी समस्याओं का समाधान होकर रहेगा।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 08:33 AM (IST)
2022 से पहले खत्म होगी कश्मीर समस्या और आतंकवाद : राजनाथ
2022 से पहले खत्म होगी कश्मीर समस्या और आतंकवाद : राजनाथ

लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में न्यू इंडिया मूवमेंट 2017-22 के नए भारत के संकल्प को साकार करने के लिए लोगों का आह्वान किया। कहा कि हम सबको मिलकर गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद मुक्त भारत का निर्माण करना है। हम देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए संकल्प ले रहे हैं।

prime article banner

उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद, नक्सलवाद, कश्मीर और उग्रवाद की समस्या के बारे में किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। 2022 तक नए भारत का संकल्प लिया गया है। उससे पहले ही आतंकवाद, कश्मीर और नक्सलवाद जैसी सभी समस्याओं का समाधान होकर रहेगा।

सिंह ने कहा कि हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जिसमें न गरीबी हो और न भ्रष्टाचार। न जातिवाद हो न संप्रदायवाद और न ही बीमारी में दवाओं के अभाव में कोई दम तोड़े। गृहमंत्री यहां चौक स्थित कन्वेंशन सेंटर में न्यू इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संकल्प से सिद्धि, नए भारत का संकल्प कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वहीं, ऐशबाग के रामनगर स्थित आशा विला सत्संग भवन में लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार 2014 में पार्टी को जीत मिली थी, उससे बड़ी जीत 2019 के चुनाव में मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से संकल्प लेने की जरूरत है।

 यह भी पढ़ें: सैनिकों के समर्थन पर राजनाथ ने की अक्षय कुमार की तारीफ

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह आज शुरू करेंगे किसान ऋण माफी योजना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK