दिवाली पर केंद्रीय गृहमंत्री की अपील, एक दीया इनके नाम भी जलाएं
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली के अवसर पर एक दिया सेना और पुलिस जवाने के लिए जलाने की अपील की है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दीपावली के अवसर पर बधाई दी है। ट्वीटर के जरिए एक वीडियो संदेश में राजनाथ सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर वे एक दिया सेना, सीएपीएफ और पुलिस के जवानों के लिए जरूर जलाएं।
इस दीपावली पर्व पर मेरी आप सभी से विनम्र अपील है कि कम से कम एक दीया सेना, CAPF और पुलिस के जवानों के लिए जरूर जलाएं #EkDiyaJawanoKeNaam pic.twitter.com/gCJg17ijuY
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 18, 2017
अपने वीडियो संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा, 'मेरे प्यारे भाइयो और बहनों मैं दीपावली के पावन अवसर पर आप सबको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती तो हम अमन चैन के साथ यह दीपावली नहीं मना पाते। लेकिन इस देश की आंतरिक और बाह्य को सुनिश्चित करने में सबसे बड़ा योगदान है तो वह है हमारी सेना, सीएपीएफ और पुलिस के जवानों का। इसलिए मैं आपसे यह विनम्र निवेदन करना चाहता हूं कि इस दीपावली के पावन अवसर पर कम से कम दीपक सेना, सीएपीएफ और पुलिस के जवानों के नाम पर जरूर जलाएं।'
यह भी पढ़ें: इस दिवाली हम सभी को होने वाला है बिल्कुल नया अनुभव, क्या आप हैं तैयार