पंजाब व हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में लगातार बारिश की वजह से पारा सामान्य से नीचे रहा।
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में लगातार बारिश की वजह से पारा सामान्य से नीचे रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, रोपड़ और जालंधर सहित ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई। वहीं हरियाणा के करनाल, पंचकुला, कालका, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। यहां तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
पढ़ें : प.बंगाल और गुजरात में बाढ़ की हालत गंभीर, 100 की मौत