देश के अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में राहत
देश के अलग- अलग राज्यों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तगड़ी गर्मी की मार झेल रहे मैदानी इलाकों में भी राहत हुई है।
नई दिल्ली, एएनआई। पहाड़ी इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। पहाड़ों पर हुई बारिश से मैदानी इलाकों में लोग राहत की सांस ले सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। आधी रात के बाद से उत्तराखंड में तेज हवाएं चली और बारिश हुई। इस बारिश में आम, लीची आदि की फसल भी बर्बाद हो गई। गरज के साथ बारिश होने पर लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
तो वहीं हिमाचल में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। लेकिन मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत भी दी है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में धीमी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस महीने कश्मीर में बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में इस महीने हुई बारिश ने पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पंजाब में धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार तड़के आैर दिन में आंधी आई। चंडीगढ़ में भी तेज आंधी अाई और बारिश हुई। राज्य में बारिश और अांधी से तैयार गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में अांधी और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, फसलों को नुकसान