अब ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ तो चुकाने पड़ सकते हैं इतने अधिक पैसे
वर्तमान में रिजर्वेशन के वक्त यात्री को बर्थ का विकल्प चुनना होता है। चार्ट बनते वक्त भी रेलवे महिला और वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखता है।
नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्रालय ट्रेन के स्लीपर कोच में निचली (लोअर) बर्थ के लिए 50 से 100 रुपए अतिरिक्त वसूल सकता है। वर्तमान में रिजर्वेशन के वक्त यात्री को बर्थ का विकल्प चुनना होता है। चार्ट बनते वक्त भी रेलवे महिला और वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखता है। मगर रुपए वसूले जाने के पीछे रेलवे का मानना है कि लोअर बर्थ सीनियर सिटीजन को उपलब्ध हो सकेगी। इस आशय का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस पर जल्द निर्णय हो सकता है।
इसे रेलवे की कमाई के नए तरीके के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से रेलवे किराए में सीधी बढ़ोत्तरी नहीं कर रहा है, बल्कि इसके लिए दूसरे तरीके अपना रहा है। वहीं आपको यह भी बता दें कि रेलवे ने यात्रियों की सुरक्ष्ाा के लिए देश के 983 स्टेशनों पर 19 हजार सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार रेलवे को निर्भया फंड से 500 करोड़ रुपए देगी। रेलवे सीसीटीवी लगाने के लिए जल्द ही टेंडर निकालने वाला है। सबसे पहले A1, A, B और C कैटेगरी के स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: गर्मी के बीच राहत भरी खबर, अनुमान से अधिक मानसून बरसने के मिले संकेत
यह भी पढ़ें: बिना दांत के शेर जैसी अंतरराष्ट्रीय कोर्ट, इसी बात का फायदा उठा रहा पाक