किसानों से मिलने पैदल निकले राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां पदयात्रा की और किसानों से उनका हालचाल पूछा, साथ ही परेशान किसानों से आत्महत्या नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि यह उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है। राहुल ने सात किलोमीटर लंबी अपनी यात्रा उत्तरी कर्नाटक के हावेरी जिले के मैदूर गांव
हावेरी (कर्नाटक)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां पदयात्रा की और किसानों से उनका हालचाल पूछा, साथ ही परेशान किसानों से आत्महत्या नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि यह उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है। राहुल ने सात किलोमीटर लंबी अपनी यात्रा उत्तरी कर्नाटक के हावेरी जिले के मैदूर गांव से शुरु की।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और पीएम मोदी विदेशों की यात्रा में मगन हैं। उन्होंने किसानों से मिलने के लिए समय भी निकाला। जल्दी से जल्दी वो पूरी दुनिया घूम लेना चाहते हैं लेकिन किसानों के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं।
अपनी पदयात्रा के पहले पड़ाव पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मैदूर उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्रों के साथ बातचीत की। यह पूछे जाने पर अगर वह प्रधानमंत्री बने तब किसानों की समस्याओं का समाधान कैसे निकालेंगे, राहुल ने कहा कि देश को नागरिकों द्वारा चलाया जाना चाहिए और उन्हें समस्यओं का समाधान निकालने के लिए सशक्त बनाया जाना चाहिए।
किसानों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने उनसे आत्महत्या नहीं करने की अपील की और कहा कि यह उनकी समस्याओं का समधान नहीं है।
यह भी पढ़ें- बिहार में बढ़ रहा है संघ के प्रति लगाव, नए सदस्य जुड़े