मई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं राहुल गांधी!
राहुल गांधी को मई में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह जल्द ही स्वदेश वापस लाैटेंगे। उनके वापस आने के बाद मई में ही सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है और एआईसीसी की भी बैठक होनी है। माना जा रहा
नई दिल्ली। राहुल गांधी को मई में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह जल्द ही स्वदेश वापस लाैटेंगे। उनके वापस आने के बाद मई में ही सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है और एआईसीसी की भी बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसी दौरान उनकी बतौर पार्टी अध्क्ष ताजपोशी भी हो सकती है।
इस बाबत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अवकाश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद का मुद्दा तेज होगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों का चुनाव हारने के बाद राहुल गांघी के नेतृत्व पर काफी सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद राहुल गांधी सदन शुरू होने से पहले ही छुट्टी पर चले गए। उनके इस तरह से छुट्टी पर जाने पर विरोधियों ने काफी तंज भी कसे। इसके अलावा खुद पार्टी के अंदर ही राहुल गांधी को लेकर कई तरह की बयानबाजी भी शुरू हो गईं। अब जब सोनिया गांधी ने कहा है कि वह जल्द ही स्वदेश वापस लौटेंगे तो उनकी ताजपोशी के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
सोनिया गांधी ने रायबरेली में जाना बारिश से बर्बाद किसानों का हाल
राहुल की लम्बी अनुपस्थिति पर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस ने 26 मार्च को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम पेश किया था जिसके तहत अगले पार्टी प्रमुख का चुनाव 30 सितंबर तक होने का कार्यक्रम है। पार्टी नेताओं ने जोर दिया है कि अवकाश से संभवत: अगले महीने लौटने के बाद राहुल इस बात पर फैसला करेंगे कि पार्टी प्रमुख का पद कब ग्रहण करना है। इन नेताओं का कहना है कि जितनी जल्दी वह इस पद को ग्रहण करेंगे, उतना ही बेहतर होगा। अगर राहुल पार्टी अध्यक्ष बनने का निर्णय करते हैं तब सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनी रहेंगी।
सोनिया गांधी ने अब तक सबसे अधिक समय तक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया है और उन्होंने इस पद पर 17 वर्ष पूरे किये हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद 1998 में ग्रहण किया था और सीताराम केसरी का स्थान लिया था।