Move to Jagran APP

बोले राहुल : मोदी राज में महंगाई बेहाल, दाल महंगी, टमाटर लाल

राहुल गांधी ने आज बिहार में अपनी जनसभाओं में केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र को सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता है। मोदी किसानों, गरीबों, मजदूरों, असहायों, बेरोजगारों के बारे में कुछ भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 10:06 PM (IST)
बोले राहुल : मोदी राज में महंगाई बेहाल, दाल महंगी, टमाटर लाल

जागरण टीम, पटना। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता है, किसानों, गरीबों, मजदूरों, असहायों, बेरोजगारों के बारे में वे कुछ भी नहीं जानते।

loksabha election banner

VIDEO : राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

राहुल बुधवार को रोहतास के चेनारी और शेखपुरा के बरबीघा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा, मोदी अपने को गरीब का बेटा कहते हैं, लेकिन जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो एक दिन में कई बार सूट-बूट बदलते हैं, जिसपर देश का काफी पैसा खर्च होता है। मोदी के राज में गरीबों की थाली से भोजन गायब है। दाल महंगी हो गई, टमाटर लाल हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार को प्रगति दी है। विकास के रास्ते पर ही महागठबंधन बिहार में जीत दर्ज करेगा और सरकार बनेगी। यही नहीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में भी बीजेपी परास्त होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं, पूंजीपतियों की पार्टी है। मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था, विदेश से कालाधन लाएंगे और सभी के खाते में 15-15 लाख जमा कराएंगे। भीड़ से पूछा कि किसी के खाते में एक भी रुपया आया क्या? मोदी लोगों को झांसा देकर सत्तासीन हो गए। उनके वादे धरे रह गए।

कांग्रेस की चर्चा करते हुए कहा कि उसकी सरकार ने किसानों के हित में 70 हजार करोड़ का ऋण माफ किया था। उन्होंने कहा कि आप नीतीश को देखिए। इनके शासन काल में बिहार का विकास हुआ है। क्राइम घटा है। महिलाओं के हित में काफी कार्य किया है। यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ किया जाएगा। हर जिले में एक विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

बेगूसराय में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, देखें तस्वीरें..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.