असम पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंच गए हैं। जोरहाट हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राहुल का स्वागत किया।
गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंच गए हैं। जोरहाट हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राहुल का स्वागत किया।
राहुल गांधी ने सोनितपुर में गोहपुर के बोरघुली मैदान में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओँ के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात भी की।
इसके बाद वो लखीमपुर जिले में पिछालागुड़ी हायर सेकेन्ड्री स्कूल मैदान में महिला संगठनो के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जोरहट जिले के तिताबोर मिलन नगर के राजीव गांधी क्रिया प्रकल्प में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल शिवसागर जिले में युवादल ऑडिटोरियम में चाय बागानों के सामुदायिक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वो शिवसागर जिले में नत्या मंदिर ऑडिटोरियम में इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
पढ़े : जेएनयू विवादः मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना