Move to Jagran APP

गुपचुप कसौली पहुंचे राहुल गांधी, फिर लौटे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाधी वीरवार दोपहर अचानक अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल कसौली पहुंच गए। वह यहां अक्सर एकाध दिन के लिए आराम के लिए आते हैं और बिना किसी तामझाम के निजी दौरे से गुपचुप वापस भी चले जाते हैं।

By Rajiv GoswamiEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2015 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2015 06:48 PM (IST)
गुपचुप कसौली पहुंचे राहुल गांधी, फिर लौटे

जागरण संवाददाता, सोलन : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाधी वीरवार दोपहर अचानक अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल कसौली पहुंच गए। वह यहां अक्सर एकाध दिन के लिए आराम के लिए आते हैं और बिना किसी तामझाम के निजी दौरे से गुपचुप वापस भी चले जाते हैं।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिला के कसौली में राहुल के नाना एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की कोठी है। कांग्रेस के युवराज हमेशा इसी कोठी में आकर ठहरते हैं, जहा कभी-कभी स्व. बीके नेहरू की पत्नी शोभा नेहरू भी होती हैं।

वीरवार दोपहर लगभग 12 बजे एसपीजी के सुरक्षा घेरे में दर्जनभर गाड़ियों के साथ उनका काफिला अचानक ही कसौली हिल्स में दाखिल हुआ। उनके आने की यहां पुलिस, प्रशासन व राज्य गुप्तचर एजेंसियों तक को सूचना नहीं थी, जबकि प्रदेश काग्रेस को भी हमेशा उनके कसौली दौरे अलग रखा जाता है।

न ही उनसे मिलने की किसी नेता को इजाजत होती है। कसौली में लोअर माल स्थित नेहरू परिवार की कोठी पर पहुंचते ही राहुल सीधे अंदर प्रवेश कर गए और साथ आए सुरक्षा दस्ते ने पूरा परिसर घेर लिया।

जन्मदिन से एक दिन पहले शोभा नेहरू से लिया आशीर्वाद

राहुल जैसे गुपचुप कसौली पहुंचे वैसे ही लौट गए। वह यहां शोभा नेहरू से मिलने आए थे। जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने शोभा नेहरू आशीर्वाद लिया और फिर लौट गए। शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्मदिन है। यहां पहुंचने पर युवा कांग्रेस नेता विपिन गुप्ता ने उनसे भेंट की। विपिन ने बताया कि राहुल गांधी ने उनके साथ कोई राजनीतिक बात नहीं की। बस दोस्ताना लहजे में कसौली का हाल जाना। इसके बाद जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा और उपायुक्त मदन चौहान भी वहां पहुंचे। फिर उनका काफिला चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गया। जहां से उनकी दिल्ली की फ्लाइट थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.