पूर्व पीएम पं. नेहरु की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी अौर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु के पुण्यतिथि पर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु के 53वें पुण्यतिथि पर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को श्रंद्धांजलि अर्पित की। पं. नेहरु को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि "उनकी यादें हमें हमारा लक्ष्य और नैतिक मूल्य प्रदान करता है, जिन्होंने हमेशा हमारे विवेक और हमारे कार्यों को मार्गदर्शन देने के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।"
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पं. नेहरु को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने साफ शब्दों में ट्वीट किया कि "पं. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
पं. नेहरु का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। सन 1919 में वे महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इसी समय उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस भी ज्वाइन किया। सितंबर 1923 में उन्हें ऑल इंडिया कॉंग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। 29 अगस्त 1928 में वे ऑल पार्टी कॉंग्रेस में शामिल हुए जो भारतीय संवैधानिक सुधार दृष्टि से एक बहुत बड़ा कदम था।
सन 1929 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के लाहौर सेशन का अध्यक्ष चुना गया जहां देश के लिए पूर्ण स्वतंत्रता का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कॉंग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन सहित कई आंदोलनों में शामिल होने के कारण उन्हें कई बार जेल भी भेजा गया।
पं. नेहरु का जन्मदिन बाल दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। उन्होनें 15 अगस्त 1947 को जब भारत को अंग्रेजों से पूर्ण आजादी मिली उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। 27 मई 1964 को अपनी मौत के अंतिम क्षणों तक उन्होंने देश सेवा की। पं. नेहरु को देश में सबसे लम्बे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बने।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव के बहाने पड़ गई विपक्षी महागठबंधन की नींव