कांग्रेस प्रत्याशी मसूद के बयान के बाद राहुल की सहारनपुर रैली रद
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासत के दिग्गज अपनी अपनी रैली कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। इसमें भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस के सहारनपुर प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र के लिए कहे गए अपशब्दों के बाद राहुल गांधी ने यहां होने वाली रैली रद कर दी है।
मेरठ। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासत के दिग्गज अपनी अपनी रैली कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। इसमें भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस के सहारनपुर प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र के लिए कहे गए अपशब्दों के बाद राहुल गांधी ने यहां होने वाली रैली रद कर दी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह के लिए वोट मांगते दिखाई देंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गाजियाबाद और मुरादाबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज (जाट कालेज) में नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे निर्धारित है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बड़ौत कस्बे के ही दिगंबर जैन डिग्री कालेज में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। दोनों दिग्गजों की जनसभा के लिए प्रशासन व पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा अखिलेश यादव बुलंदशहर के ककोड़ और गढ़मुक्तेश्वर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
नरेंद्र मोदी आज ही 'भारत विजय रैली' के माध्यम से चंडीगढ़ वासियों से भी मुखातिब होंगे और पार्टी प्रत्याशी किरण खेर के लिए वोट मांगेंगे। मोदी शाम चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रैली ग्राउंड पहुंचेंगे। भाजपा ने रैली में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
पढ़ें: मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार