राहुल-प्रियंका को मिली चेतावनी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आए थे अपने संसदीय क्षेत्र में संगठन के लोगों से मिलने लेकिन लगे हाथ उनको नाराज लोगों की चेतावनी भी मिल गई। अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राहुल गांधी ने चेतावनी को कोई खास तवज्जो नहीं दी और इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। सोमवार को राहुल और प्रियंका फ
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आए थे अपने संसदीय क्षेत्र में संगठन के लोगों से मिलने लेकिन लगे हाथ उनको नाराज लोगों की चेतावनी भी मिल गई। अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राहुल गांधी ने चेतावनी को कोई खास तवज्जो नहीं दी और इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए।
सोमवार को राहुल और प्रियंका फुरसतगंज हवाई पट्टी से मुंशीगंज के लिए रवाना हुए तो रास्ते में अकेलवा गांव में मौलाना मुश्ताक अहमद नदवी के नेतृत्व में लोग उनके काफिले के सामने आ गए जिनमें अधिसंख्य मुस्लिम थे।
इन लोगों ने राहुल-प्रियंका के समक्ष बिजली, पानी, सड़क की समस्या रखी लेकिन जब ऐसा लगा कि उन्हें पर्याप्त तवज्जो नहीं मिली तो वे यह कहने से नहीं चूके कि भइया अगर ऐसे ही रहा तो आने वाले दिनों में नुकसान भी हो सकता है। बहरहाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी बहन इसे दरकिनार कर आगे निकल गए।
आने वाले दिनों में क्या होगा लेकिन बीते दिनों में जो हुआ उस पर गौर करना जरूरी है। बीते विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का समाना करना पड़ा जबकि इसके पहले उसके पास इनमें से चार सीटें थीं। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की पांच में से दो विधानसभा सीट पर ही कांग्रेस काबिज है और अमेठी विधान सभा सीट पर भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर