'कयामत की रात' मैसेज से परेशान रही मुंबई पुलिस पूरी रात
एक मैसेज की वजह से मुंबई पुलिस बेवजह पूरी रात परेशान रही। रमजान के 15वें दिन कल मुस्लिम समुदाय के बीच एक मैसेज प्रसारित किया गया था 'कयामत की रात ' आज कुछ भी हो सकता है। इस लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने- अपने घरों में ही रहने
मुंबई। एक मैसेज की वजह से मुंबई पुलिस बेवजह पूरी रात परेशान रही। रमजान के 15वें दिन कल मुस्लिम समुदाय के बीच एक मैसेज प्रसारित किया गया था 'कयामत की रात ' आज कुछ भी हो सकता है। इस लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने- अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई थी। इस संदेश ने खलबली मचा दी। एेहतियातन शहर के प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई और संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
बृहस्पतिवार से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच वाट्स एप और फेसबुक पर एक संदेश प्रसारित किया जा रहा था कि शुक्रवार को 'कयामत की रात' है, उस दिन कुछ भी हो सकता है। इस मैसेज में मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की भी हिदायत दी गई थी।
इस मैजेस को पढ़ने के बाद मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने महानगर के प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया। इसके साथ ही लोहार चाल, झावेरी बाजार, जमा मस्जिद,जेए अल्लाना रोड, मोहम्मद अली रोड,युसूफ मेहर अली रोड,मारिया मस्जिद, जकारिया मस्जिद के आसपास चौकसी बढ़ा कर पुलिस की तैनाती कर दी गई।
कुवैत में मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पहले ही टेरर अलर्ट जारी कर दिया था। उस पर से इस मैसेज के बाद पुलिस कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहती थी।