Move to Jagran APP

पुरंदेश्वरी को विशाखापत्तनम से नहीं मिला टिकट

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के बंटवारे को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को तेदेपा के विरोध के कारण विशाखापत्तनम से लोकसभा का टिकट नहीं मिला। पुरंदेश्वरी यहीं से सांसद हैं। भाजपा उन्हें राजमपेटा संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है। सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना और

By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 09:00 PM (IST)
पुरंदेश्वरी को विशाखापत्तनम से नहीं मिला टिकट

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के बंटवारे को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को तेदेपा के विरोध के कारण विशाखापत्तनम से लोकसभा का टिकट नहीं मिला। पुरंदेश्वरी यहीं से सांसद हैं। भाजपा उन्हें राजमपेटा संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है।

loksabha election banner

सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेदेपा से भाजपा के गठजोड़ के कारण पुरंदेश्वरी को यह झटका लगा है। दरअसल, पुरंदेश्वरी और एन. चंद्रबाबू नायडू के बीच एनटी रामाराव की विरासत को लेकर दावे किए जाते रहे हैं। इस वजह से रामाराव की बेटी और दामाद के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है। नतीजतन पुरंदेश्वरी को विशाखापत्तनम से टिकट नहीं मिल सका। भाजपा ने यहां से राज्य प्रमुख हरिबाबू को मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं, भाजपा ने नरसापुर से गोकाराजू गंगा राजू और तिरुपति से के. जयराम को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। तेदेपा से हुए समझौते के तहत भाजपा आंध्र में पांच संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवार उतार सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.