Move to Jagran APP

लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में गवां दी जान

सिर्फ लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में एक लड़के ने अपनी जान गवां दी। 16 वर्ष के पुणे लॉ कॉलेज के एक छात्र की आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह बाइक तेज रफ्तार से चलाने का आरोपी भी था। पुलिस ने बताया कि लड़का अपने दो और साथियों को बैठाकर बाइक तेज रफ्तार से चला रहा था। पुणे के बालाजी लॉ कॉलेज का

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 09:41 PM (IST)
लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में गवां दी जान

मुंबई। सिर्फ लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में एक लड़के ने अपनी जान गवां दी। 16 वर्ष के पुणे लॉ कॉलेज के एक छात्र की आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह बाइक तेज रफ्तार से चलाने का आरोपी भी था।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि लड़का अपने दो और साथियों को बैठाकर बाइक तेज रफ्तार से चला रहा था। पुणे के बालाजी लॉ कॉलेज का यह छात्र परिसर से बाहर एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था।

गुजरात निवासी सनी पांचाल पुणे के हिंजेवादी इलाके में रहता था। घटना 13 अगस्त की है। उस दिन सुबह वह अपने दो मित्रों को बैठा कॉलेज परिसर के बाहर तेज गति से बाइक चला रहा था। उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सनी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें पास के अस्पताल में भरती कराया गया बाद में सनी के अभिभावक उसे मुंबई ले गए जहां उसका आपरेशन किया गया लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। बिना बात के एक कीमती जान चली गई। आज के युवा और छात्र इस घटना से चाहे तो सीख ले सकते हैं।

पढ़ें: मां-बाप सहित इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.