सड़क से सदन तक विरोध : यूथ कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के आवास को घेरा
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
नई दिल्ली । यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
लोकसभा के विशेष सत्र में सदन के अंदर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला है। कांग्रसी सांसद कुछ केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। इसके चलते मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेसी सांसदों को निलंबित कर दिया था। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी रोष है। कांग्रेसी सांसदों ने इसका सदन में जमकर विरोध किया था।
उधर, कांग्रेस संगठन ने भी सड़क पर उतर कर लोकसभा अध्यक्ष की कार्यवाही का विरोध किया है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ललित मोदी प्रकरण में मोदी सरकार अपने मंत्रियों को बचा रही है। ललित मोदी कांड में फंसे सभी मंत्रियों से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेसी सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है। लोकसभा अध्यक्ष को यह निलंबन तत्काल वापस लेना चाहिए।