मप्र में किसान फिर बेकाबू, होशंगाबाद में रेलवे ट्रैक जाम कर रोकी ट्रेन
देश के कई हिस्सों में सरकार द्वारा किसानों की समस्या पर ध्यान न देने के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
होशंगाबाद, एएनआई। मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेन को रोक दिया है। अपनी मांगों को लेकर किसान राज्य में कई दिनों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन सिर्फ एक राज्य में ही देखने को नहीं मिल रहे हैं बल्क देश के अलग अलग राज्यों में किसान अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के किसान भी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी की। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। देश के कई हिस्सों में सरकार द्वारा किसानों की समस्या पर ध्यान न देने के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
छह जून को किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में 6 किसानों की मौत के बाद किसानों का गुस्सा बढ़ गया है। सूचनाओं के मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरिद्वार में किसानों ने इस तरह का प्रदर्शन किया।
देश के कुछ राज्यों में किसान कर्ज के चलते बैंक और सूदखोरों की प्रताड़ना का शिकार हैं। उनकी फसलों के उचित दाम न मिलने और उपज कम होने से किसान और भी परेशान हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों ने एक जून से आंदोलन शुरू किया था। तब से लेकर अब तक अकेले मध्य प्रदेश में 17 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। जून महीने में ही देश भर में 35 से ज्यादा किसानों के आत्महत्या करने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर भड़के किसान, नेशनल हाइवे जाम कर गाड़ियों में लगाई आग
यह भी पढ़ें: कबूलनामा: 'मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में हुई किसानों की मौत’