Move to Jagran APP

खनन माफियाओं से लोहा लेती रही हैं दुर्गा

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा निलंबित दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की पंजाब कैडर की आइएस अधिकारी हैं। दुर्गा 2011 के यूपी कैडर के आइएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह के साथ शादी होने के बाद यूपी में शिफ्ट हुई थी। दुर्गा अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं और इन दिनों उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।

By Edited By: Published: Mon, 29 Jul 2013 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2013 02:15 PM (IST)
खनन माफियाओं से लोहा लेती रही हैं दुर्गा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा निलंबित दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की पंजाब कैडर की आइएस अधिकारी हैं। दुर्गा 2011 के यूपी कैडर के आइएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह के साथ शादी होने के बाद यूपी में शिफ्ट हुई थी। दुर्गा अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं और इन दिनों उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।

loksabha election banner

दुर्गा की पहली पोस्टिंग ग्रेटर नोएडा में हुई। वह सब-डिविजनल मैजिस्ट्रेट (एसडीएम) बनकर आई थीं। यहां इनकी पोस्टिंग सितंबर 2012 में हुई थी। उन्होंने यमुना नदी से रेत से भरी 300 ट्रॉलियों को अपने कब्जे में किया था। नागपाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यमुना और हिंडन नदियों में खनन माफियाओं पर नजर रखने के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन किया था।

28 वर्षीय दुर्गा नागपाल को एक मस्जिद की दीवार के अवैध निर्माण को हटाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उन्हें तत्काल राजस्व विभाग से संबद्ध कर दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.