फेसबुक फ्रेंड के लिए प्रोफेसर की पत्नी ने छोड़ा घर
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के एक प्रोफेसर की पत्नी ने सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती व प्यार के चक्कर में अपना घर-परिवार दांव पर लगा दिया। महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ तीन दिनों से फरार है। दोनों के कानपुर में होने की सूचना पर प्रोफेसर ने रविवार को
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के एक प्रोफेसर की पत्नी ने सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती व प्यार के चक्कर में अपना घर-परिवार दांव पर लगा दिया। महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ तीन दिनों से फरार है। दोनों के कानपुर में होने की सूचना पर प्रोफेसर ने रविवार को एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई।
प्रोफेसर इस समय इलाहाबाद के एक विश्र्वविद्यालय में प्रबंधन का विषय पढ़ाते हैं। उनकी शादी एक दशक पहले हुई थी। एक आठ साल का बेटा भी है। इस बीच उनकी पत्नी की कानपुर निवासी अभिषेक नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई।
शुक्रवार दोपहर महिला ने स्कूल से अपने बच्चे को घर छोड़ा और अपना सामान समेटकर घर से फरार हो गई। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं लगा तो उन्होंने जार्ज टाउन थाने में तहरीर दी।