Move to Jagran APP

कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर चर्चा, पीए ने दी सफाई

प्रियंका गांधी के पीएम पी सहाय ने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा पार्टी के भीतर नहीं है। मीडिया में अाई खबर पूरी तरह से मनगढ़त हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 01:47 PM (IST)
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर चर्चा, पीए ने दी सफाई
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर चर्चा, पीए ने दी सफाई

नई दिल्ली (एएनअाई)। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष अौर प्रियंका गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन अाज प्रियंका गांधी की पीए पी सहाय ने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा पार्टी के भीतर नहीं है। मीडिया में अाई खबर पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार डीएनए की एक खबर के अनुसार राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भले ही मिल जाए लेकिन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दरअसल बीते 8 अगस्त (2017) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी।

बैठक भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बातचीत के लिए बुलाई गई। बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से पूछा कि क्या प्रिंयका गांधी को कांग्रेस का वर्किंग अध्यक्ष बनाया जा सकता है? इस मामले में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी पूछा। खबर के अनुसार ये सुनकर सभी वरिष्ठ नेता चौंक गए। लेकिन किसी ने इस प्रस्ताव पर अपना विरोध दर्ज नहीं किया। बता दें कि तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।

गौरतलब है कि लंबे समय से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठती रही है। लेकिन सोनिया गांधी ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया था। वरिष्ठ नेता पार्टी आलाकमान से कहते रहे हैं कि प्रियंका गांधी को पार्टी में कोई ना कोई पद तो जरूर दिया जाना चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संसदीय सीटों पर चुनाव अभियान की कमान लंबे समय प्रियंका ही संभालती आई हैं।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसियों ने फिरोज गांधी की 105वीं जयंती मनाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.