Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में करने वाली हैं ये बड़ा ऐलान, सुनकर चौंक जाएंगे !

सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को बाय-बाय कर सकती हैं। इस बीच खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में एक बड़ा ऐलान करने जा रही हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 10:37 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 10:46 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में करने वाली हैं ये बड़ा ऐलान, सुनकर चौंक जाएंगे !

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन का टेलीकास्ट सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। शो के पहले सीजन को काफी कामयाबी मिली थी, इसलिए 'क्वांटिको 2' से भी बेहद उम्मीदें लगाई जा रही हैं। लेकिन इस बीच खबर मिल रही है कि प्रियंका दिसंबर में एक ऐसा ऐलान करने जा रही हैं, जिससे उनके फैन्स खुश हो जाएंगे।

prime article banner

कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका में ही शिफ्ट होने के बारे में सोच रही हैं। अगर 'क्वांटिको 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो प्रियंका लगभग 5 सालों के लिए अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ही शिफ्ट हो जाएंगी। प्रियंका ने अब वहां एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है। इसलिए रहने की भी उनको कोई दिक्कत नहीं है। इधर प्रियंका को 'बेवॉच' के बाद कई दूसरी हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं। खबरें ये भी सुनने को मिल रही हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ने का मन बना रही हैं।

'क्वांटिको' सीजन 2 के टीजर में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बिंदास लुक

लेकिन बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ने की कोई योजना नहीं बनाई है। वह जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म साइन करने जा रही हैं। प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के बारे में दिसंबर के महीने में घोषणा करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर प्रियंका की फाइनल बातचीत लगभग हो चुकी है। वहीं प्रियंका जल्द कोई हॉलीवुड फिल्म भी साइन कर सकती हैं।

www.jagran.com/photogallery-15089.html#photodetail मिलिए, उन एक्ट्रेस से जिन्होंने सर्जरी करा बदला अपना लुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.