मोदी ने अपने दोस्तों को कौड़ियों के भाव बांटी जमीन: प्रियंका
कांग्रेस तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी ने इन दिनों उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रचार का मोर्चा संभाला है। एक दिन के अवकाश के बाद आज रायबरेली में नुक्कड़ सभा के दौरान शुक्रवार को प्रियंका भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उनका आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात
लखनऊ। कांग्रेस तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी ने इन दिनों उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रचार का मोर्चा संभाला है। एक दिन के अवकाश के बाद आज रायबरेली में नुक्कड़ सभा के दौरान शुक्रवार को प्रियंका भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उनका आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपने दोस्तों के बीच महंगी जमीन को कौड़ियों के भाव बांटा है।
दिन में करीब 10:30 बजे फुरसतगंज हवाई पट्टी पर उतरने के बाद प्रियंका ने कुंडावल तथा नरपतगंज में लोगों के बीच जाकर अपनी मां सोनिया गांधी के विकास कार्यो को गिनाया। मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों झूठ बोलकर अपनी लहर तैयार करने में लगे भाजपा के नरेंद्र मोदी का गुजरात विकास मॉडल एक ढकोसला है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल में देश के अन्नदाता किसान के लिए कुछ भी नहीं है। वहां पर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। नरेंद्र मोदी की सारी बातें सिर्फ हवा में हैं। प्रियंका ने वहां पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि रायबरेली में जो भी विकास का काम चल रहा है वो कभी भी बंद नहीं होगा। हमारा प्रयास है कि इस क्षेत्र को इतना विकसित कर दिया जाए कि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी रायबरेली को आने के लिए लालायित रहें।
पढ़ें: पति पर निजी हमलों से आहत प्रियंका ने उछाला महिला जासूसी कांड