Move to Jagran APP

COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु महत्वपूर्ण कदम, इसे जरूर डाउनलोड करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराता है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 12:18 AM (IST)
COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु महत्वपूर्ण कदम, इसे जरूर डाउनलोड करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु महत्वपूर्ण कदम, इसे जरूर डाउनलोड करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। COVID-19 के खिलाफ जागरूकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इसे डाउनलोड कर इसके दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराता है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करेंगे, इसकी प्रभावशीलता बढ़ेगी। मैं आप सभी से इसे डाउनलोड करने का आग्रह करता हूं।

loksabha election banner

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं ये एप

आरोग्य सेतु एप को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉफॉर्म्स पर लांच किया गया है। लोग इस एप को आइओएस एप-स्टोर या प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के लिंक आरोग्य सेतु एप और सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

एप्पल यूजर्स- itunes.apple.com/id505825357

एंड्रॉयड यूजर्स- nic.goi.arogya.setu

बता दें कि नागरिकों तक सही सूचना पहुंचाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप बनायाा है जो सही सूचनाएं लोगों तक सही सूचना पहुंचाता है। इस एप में कोरोना से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ही आप अपनी व्यक्तिगत रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। हर शंका का समाधान आपको इस एप पर मिलेगा।

एंड्राएड फोन का इस्तेमाल करने वाले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत को बताने के लिए तैयार है। आपको अपने बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जब भी एप पर जाएं तो ब्लूटूथ और अपनी लोकेशन का ऑप्शन अपने मोबाइल में ऑन रखें । इस एप पर कोरोना से संबंधित सुरक्षा उपाय क्या करें क्या ना करें। आपका व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वीडियो, फोटो और अपडेट जानकारियां एप पर मौजूद रहेंगी। एप का फायदा लेने के लिए समय-समय पर इसे खोल कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानकारी हासिल करने पर एप बताएगा की आपका संक्रमण का जोखिम कम है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.