तोगडि़या ने संघ के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में मुस्लिमों पर साधा निशाना
आरएसएस के मुखपत्र 'आॅर्गनाइजर' में विहिप नेता प्रवीण तोगडि़या का एक विवादित लेख छपा है जिसमें दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुस्लिमों पर निशाना साधा गया है।
नई दिल्ली। आरएसएस के मुखपत्र 'आॅर्गनाइजर' में विहिप नेता प्रवीण तोगडि़या का एक विवादित लेख छपा है जिसमें दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुस्लिमों पर निशाना साधा गया है।
तोगडि़या ने अपने लेख में कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुस्लिमों पर केस चलना चाहिए। ऐसे मुस्लिमों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाया जाए। उन्होंने लेख में कहा है जो मुस्लिम परिवार नियोजन का पालन न कर रहे हों उन्हें सरकारी नौकरी न दी जाए। इसके साथ ही उन्हें राशन कार्ड और शैक्षणिक सुविधाओं से भी वंचित रखा जाना चाहिए।
तोगडि़या के इस लेख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता व प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि भड़काऊ बातें देशहित के खिलाफ हैं। उन्होंने ऑर्गनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।