राहुलजी पहले वाड्रा को कुर्ता-पजामा तो पहनाएं
केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक दिन पहले दिए गए बयान का करारा जवाब दिया। प्रधान ने राहुल पर ताना मारते हुए कहा कि पहले वह अपने बहनोई को तो कुर्ता-पजामा पहनाएं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंगलवार को 'कुर्ता-पजामा सरकार' देने का वादा किया था।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक दिन पहले दिए गए बयान का करारा जवाब दिया। प्रधान ने राहुल पर ताना मारते हुए कहा कि पहले वह अपने बहनोई को तो कुर्ता-पजामा पहनाएं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंगलवार को 'कुर्ता-पजामा सरकार' देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी सरकार आम आदमी के लिए काम करेगी।
राहुल पर हमला करने के लिए प्रधान ने रायबरेली के राजीव गांधी पेट्रोलियम तकनीकी संस्थान के दीक्षांत समारोह का इस्तेमाल किया। इस संस्थान को केंद्र की पूर्व संप्रग सरकार ने आइआइटी की तर्ज पर खोला था। प्रधान ने कहा कि सात वर्ष बाद इस संस्थान के पास एक इंच का परिसर भी नहीं है।
उन्होंने कहा, 'आपने इस देश को तबाह कर दिया है। यह देश नारों या प्रतीकों से नहीं चल सकता।' इस संस्थान को 2008 में किराए के भवन में खोला गया था। यहां इंजीनियरिंग में स्नातक, स्नातकोत्तर के अलावा एमबीए और पीएचडी की उपाधि के लिए छात्र आते हैं। इस वर्ष एमबीए पाठ्यक्रम की पेशकश नहीं की गई है।
पढेंः राहुल ने डीएम व एसपी को कानून व्यवस्था सुधारने की दी नसीहत