Move to Jagran APP

...अब लखनऊ नहीं दिल्ली में तय होंगे मंत्रियों के विभाग

यूपी में मंत्रियों द्वारा शपथ लेने के बाद अब लोगों की नजर मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर टिकी है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 10:39 PM (IST)
...अब लखनऊ नहीं दिल्ली में तय होंगे मंत्रियों के विभाग
...अब लखनऊ नहीं दिल्ली में तय होंगे मंत्रियों के विभाग

राज्य ब्यूरो, लखनऊ । यह पूरी उम्मीद थी कि सोमवार की शाम तक मंत्रियों के विभाग बंट जाएंगे लेकिन, यह तय नहीं हो सका। अब मंत्रियों के विभाग दिल्ली मे तय होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हरी झंडी मिलने के बाद ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली जाएंगे। भाजपा मंत्रियों के विभागों को लेकर बहुत ही सतर्क है। कुछ मंत्री अपनी पंसद का विभाग चाहते हैं लेकिन, नेतृत्व उनकी कार्यक्षमता के आकलन के साथ पारदर्शी व्यवस्था चाहता है।

loksabha election banner

सोमवार को राज्यपाल ने मंत्रियों को चाय पार्टी दी थी। शुरू में यही संकेत मिले थे कि पार्टी खत्म होने के बाद विभागों की जानकारी दे दी जाएगी। इस संदर्भ में भाजपा के महत्वपूर्ण सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के विभागों पर भाजपा अध्यक्ष से मंथन के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा दिल्ली जाएंगे। वहां विभाग तय होगा। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों के विभागों के संदर्भ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को संगठन महामंत्री सुनील बंसल से भी चर्चा की। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री का फरमान जारी गोकशी पर नपेंगे एसओ-सीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.