Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: पांचवें चरण की 51 सीटों के लिए 57.36 फीसद मतदान

उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए पांचवें चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इस दौरान 57.36 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 08:53 AM (IST)
यूपी चुनाव 2017: पांचवें चरण की 51 सीटों के लिए 57.36 फीसद मतदान
यूपी चुनाव 2017: पांचवें चरण की 51 सीटों के लिए 57.36 फीसद मतदान

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण के लिए सोमवार शाम पांच बजे तक 12 जिलों की 51 सीटों पर 57.36 फीसद वोटिंग हुई। इस तरह 1.81 करोड़ मतदाताओं ने 607 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। उप्र चुनाव के पहले चार चरणों में क्रमश: 64 फीसद, 65 फीसद, 61.16 फीसदी और 61 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं 2012 में पांचवे चरण में 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।

prime article banner

बता दें कि पहले इस चरण में 52 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया की मृत्यु हो जाने के कारण अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर मतदान नहीं हुआ। इस सीट के लिए नौ मार्च को मतदान होगा।

इन सीटों पर हुआ मतदान
बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर।

बाराबंकी के 19 बूथ शामिल
 यूं तो 11 जिलों में वोट डाले गए, लेकिन फैजाबाद की रुदौली सीट के 19 बूथ बाराबंकी जिले की सीमा में आते हैं। इस लिहाज से पांचवें चरण में 12 जिलों में मतदान होगा।
अखिलेश के मंत्रियों की किस्मत कैद
मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद-तरबगंज से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह-अमेठी से गायत्री प्रसाद प्रजापति-अकबरपुर से राममूर्ति वर्मा-अयोध्या से पवन पांडेय-जलालपुर से शंखलाल मांझी-मटेरा सीट पर यासर शाह -महादेवा सुरक्षित क्षेत्र से रामकरन आर्य-गैसड़ी सीट से शिव प्रताप यादव।

इन दिग्गजों की साख भी दांव पर
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय-बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर-बांसी सीट से भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह-बर्खास्त मंत्री राजकिशोर सिंह व योगेश प्रताप सिंह-पीस पार्टी के मुखिया डॉ.अय्यूब-पूर्व मंत्री लालजी वर्मा-भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण सिंह-कृषि मंत्री पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले

जिले   प्रतिशत मतदान 

  • अंबेडकरनगर : 64.71
  • अमेठी : 56.5
  • बस्ती  : 58.07
  • बहराइच : 60.00
  • बलरामपुर : 53.00
  • फैजाबाद : 63.00
  • गोंडा : 58.14
  • संतकबीरनगर : 52.51
  • श्रावस्ती : 64.00
  • सिद्धार्थनगर : 52.40
  • सुलतानपुर : 60.00।

देखें तस्वीरें : UP की 51 सीटों पर वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें

607 उम्मीदवार डटे
पांचवें चरण में राज्य सरकार के नौ मंत्रियों सहित कुल 607 उम्मीदवार मैदान में हैं। सर्वाधिक 24 उम्मीदवार अमेठी सीट पर हैं। वहीं सबसे कम छह प्रत्याशी सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीटों पर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण वाली सीटों में से 37 पर समाजवादी पार्टी काबिज हुई थी। बलरामपुर, सुलतानपुर, श्रावस्ती व अंबेडकरनगर सपा की झोली में गई थीं। वहीं पांच-पांच सीटों पर भाजपा व कांग्रेस और तीन पर बसपा के प्रत्याशी जीते थे। पीस पार्टी को दो सीट पर विजय मिली थी। 
अमेठी सीट पर निगाहें
इस चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र अमेठी भी आता है। अमेठी सीट पर अखिलेश सरकार के विवादित कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अमेठी राजघराने के वारिस व कांग्रेस सांसद संजय सिंह की दोनों पत्नियों के साथ त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हैं। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस के टिकट पर अमिता सिंह चुनावी जंग में हैं। 
कई मंत्रियों की परीक्षा
पांचवें चरण में अखिलेश सरकार के जिन मंत्रियों का इम्तिहान होगा, उसमें अमेठी सीट पर गायत्री प्रसाद प्रजापति, अकबरपुर से राममूर्ति वर्मा, तरबगंज क्षेत्र से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, अयोध्या से पवन पांडेय, जलालपुर से शंखलाल मांझी, मटेरा सीट पर यासर शाह, महादेवा सुरक्षित क्षेत्र से रामकरन आर्य तथा गैंसड़ी सीट से शिव प्रताप यादव शामिल हैं। 
दिग्गजों की साख का सवाल
पांचवें चरण में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पीस पार्टी मुखिया डॉ. अय्यूब, भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण सिंह, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व योगेश प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नजदीकी उमेश्वर पांडेय और बसपा सरकार में मंत्री रहे लालजी वर्मा जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। 
168 करोड़पति, 117 दागी कैंडिडेट्स
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 617 कैंडिडेट्स में करीब 19 फीसदी दागी हैं। इसमें बसपा के सर्वाधिक 45 फीसदी हैं। पांचवें चरण में करीब 1 करोड 84 लाख मतदाता है। 
मतदाता तथा प्रत्याशी
पाचवें चरण में एक करोड़ 84 लाख मतदाता मैदान में हैं।  इनमें 85 लाख महिलाएं, 99.50 लाख पुरुष मतदाता है। इनके साथ 946 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। इस चरण में कुल 617 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें 43 महिला भी हैं। कुल 75 पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें छह राष्ट्रीय दल, चार राज्य स्तरीय दल तथा 65 गैर मान्यता प्राप्ता दल हैं। इनमें 220 प्रत्याशी निर्दलीय भी हैं। 
सबसे ज्यादा करोड़पति
- बीएसपी : 51 में से 43 (84 प्रतिशत)
- बीजेपी : 51 में से 38 (75) 
- सपा : 42 में से 32 (76)
- कांग्रेस : 14 में से 7 (50)
- निर्दलीय : 220 में से 14 (6)
शीर्ष तीन करोड़पति प्रत्याशी 
1.गोंडा जिले के करनैलगंज से भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 49 करोड़ की संपत्ति।
2.अमेठी से कांग्रेस की रानी अमिता सिंह की 36 करोड़ की संपत्ति। 
3.अमेठी के तिलोई सीट से भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह 32 करोड़ की संपत्ति। 
कम सम्पत्ति वाले शीष तीन 
1.अम्बेडकरनगर के आलापुर(सु) विधानसभा से यूपी रिपब्लिकन पार्टी के रमेश कुमार ने 1 हजार संपत्ति दिखाई है।
2. बस्ती के कप्तानगंज से निर्दलीय कैंडिडेट राधेश्याम ने 10,290 संपत्ति दिखाई है। 
3. बहराइच के बलहा से निर्दलीय कैंडिडेट इन्द्रजीत ने अपनी संपत्ति 12 हजार बताई है।
2012 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
  • सपा : 37
  • बसपा : 3
  • भाजपा : 5
  • कांग्रेस : 5
  • पीस पार्टी: 2।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.